पुलिस सभागार में अपराध गोष्ठी का हुआ आयोजन।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित पुलिस कार्यालय के पुलिस सभागार में अपराध गोष्ठी काआयोजन किया गया,इसकीअध्यक्षता जिला पुलिस कप्तान,डॉक्टर शौर्य सुमन ने किया,इस मौके पर,सभी स्तर के एसडीपीओ इंस्पेक्टर,थाना प्रभारी उपस्थित थे। इस मौके पर पुलिस कप्तान ने उपस्थित तो पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांडों के पर्यवेक्षण में, निष्पादन में तेजी लाएं, सभी थाना अध्यक्ष को और निर्देश दिया गया कि अपने-अपने थाना क्षेत्र में पुलिस गशती तेज की जाए,अपराध पर निरंतरण किया जाए,सघन वाहन जांचअभियान चलाया जाए,विधि व्यवस्था को संतुलित बनाए रखा जाए।
थाना क्षेत्र में चोरी की घटना पर नियंत्रण किया जाए, वाहन जांचअभियान लगातार चलाया जाए,शराब बेचने वालों,पीने वालों और भंडारण करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाए,लंबित वारंटो का तमिला कराया जाए। इसके अतिरिक्त सूचना काअधिकार,पासपोर्ट सत्यापन,चरित्र सत्यापन, सर्विलांस एवं जनशिकायतों का त्वरित निष्पादन करने की दिशा में अग्रसर कार्रवाई की जाए।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम