महाशिवरात्रि पर्व पर भारतीय सर्व धर्म एकता मंच की ओर से बधाई एवं प्रशासन से विशेष व्यवस्था की अपील।

नवेद आलम 
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
भारतीय सर्व धर्म एकता मंच के अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी ने समस्त जनपदवासियों और देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने इस पर्व को आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक बताते हुए सभी से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी ने जिला प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए शहर के सभी प्रमुख शिवालयों और पूजा स्थलों पर विशेष ध्यान दिया जाए।उन्होंने निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया साफ-सफाई महादेव झारखंडी,गोरखनाथ मंदिर, मुक्तेश्वरनाथ मंदिर और अन्य सभी छोटे-बड़े शिवालयों के आसपास नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जाए और चूने का छिड़काव सुनिश्चित हो। सुरक्षा व्यवस्था मंदिरों के मुख्य द्वारों पर पुलिस बल की तैनाती हो और भीड़ नियंत्रण के लिए उचित बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए ताकि महिलाओं और बुजुर्गों को दर्शन में असुविधा न हो।प्रकाश व्यवस्था शिव बारात और रात्रि पूजा के मद्देनजर प्रमुख मार्गों और मंदिर परिसर के आसपास पर्याप्त प्रकाश(स्ट्रीट लाइट)की व्यवस्था रहे।पेयजल लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल के टैंकरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।अशफाक हुसैन मेकरानी ने कहा— "हमारा मंच हमेशा से सभी धर्मों के सम्मान और एकता के लिए खड़ा रहा है।महाशिवरात्रि का पर्व हमारी साझी संस्कृति का हिस्सा है,और हम चाहते हैं कि हर श्रद्धालु सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में भगवान भोलेनाथ की आराधना कर सके।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम