पुत्र की पिटाई से आहत एक मां ने कर लीआत्महत्या।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
मां से बाइक मांगने को लेकर हुई बातचीत में मां ने बाइक की चाबी नहीं दी तो बेटे ने उसे पर हाथ चला दिया,इस घटना सेआहत होकर मा ने घर से दूर जंगल में जाकर अपने साथ ले गई रस्सी के सहारे फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।इसे विडंबना ही कहा जाएगा कि जो मांअपने बेटे के लिए अपने जीवन में बहुत कष्ट सहकर पालन पोषण करती है,अगर वही बेटा उसपर हाथ चला दे,मारपीट,गाली गलौज कर दे तो यह एक आत्म सम्मान मां को ठेस पहुंचेगी, इसके बाद वह जिंदा रहना पसंद नहीं करेगी,इसी कारणवश पीड़ित मा ने
घर से दूर जंगल में अपने साथ रस्सी ले जाकर रस्सी को फंदा बनाकरअपनी आत्महत्या करअपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि बोलना थाना क्षेत्र के सिटी जगन्नाथपुर में एक पुत्र ने अपनी मां को पिटाई कर दी, जिससे उसकी मां ने इसको बर्दाश्त नहीं की,आत्म सम्मान मेंअपनीआत्महत्या कर ली।मृतिका पहचान, जोगिंदर माझी की पत्नी रंभा देवी,उम्र 40 वर्ष के रूप में की गई है।थानाअध्यक्ष, अमित कुमार ने संवाददाता को बताया कि रंभा देवी ने आत्महत्या की है,उसका अस्वभाविक मौत दर्ज कर ली गई है,उसके शव को पोस्टमार्टम हेतु बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज कर, पोस्टमार्टम उपरांत शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि मृतिका की पति मजदूरी करते हैं,उनको सूचना दे दी गई है।मृतिका के दो पुत्र और एक पुत्री है। बड़े पुत्र ने बाइक का चाबी नहीं मिलने पर मां पर हाथ चला दिया,इसी सेआहत होकर मां ने रस्सी से पेड़ से फंदा लगाकरआत्महत्या कर ली।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम