शोभायात्रा व झांकी के द्वारा दिया गया शिव जयंती महोत्सव का आमंत्रण।

शाहपुर पटोरी, समस्तीपुर, बिहार। 
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के चाणक्यपुरी कॉलोनी, सिनेमा चौक स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र से रविवार को रेलवे स्टेशन स्थित माँ कात्यायनी दुर्गा स्थान में होने वाले 90 वें त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव में आमंत्रण देने हेतु एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। साथ ही साथ शिव भोलेनाथ बाबा, भारत माता, श्री राधे श्रीकृष्ण, श्री लक्ष्मी श्री नारायण की झांकी भी निकाली गई।
शोभा यात्रा सेवाकेंद्र से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः चाणक्यपुरी कॉलोनी स्थित सेवाकेंद्र पर आकर समाप्त हुई।
8 फ़रवरी (रविवार) को दोपहर 2 बजे 90वीं त्रिमूर्ति शिवजयंती का रेलवे स्टेशन स्थित माँ कात्यायनी दुर्गा स्थान में भव्य आयोजन होने जा रहा है। रंजना बहन ने समस्त नगरवासियों से इस कार्यक्रम में इष्ट-मित्रों सहित पधारने का आह्वान किया।
शोभायात्रा में मुख्य रूप से आशा बहन, सीमा बहन, लाल बहादुर भाई, जगदीश भाई, सूरज भाई, नरेश भाई, लालबाबू भाई, अशोक भाई, निखिल भाई, इन्द्रजीत भाई सहित सैकड़ों भाई-बहन शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम