सुब्हानी मियां व अहसन मियां ने दी मुल्कवासियों को रमज़ान की मुबारकबाद।
भारत समाचार न्यूज एजेंसी
बरेली, उत्तर प्रदेश।
आज मुक़द्दस माह रमज़ान का आगाज़ रहमत के आशुरे के साथ हो गया। आज ही से सभी दरगाहों,खानकाहों व शहर की छोटी व बड़ी मस्जिदों में नमाज़-ए-तरावीह भी शुरू हो गई। इसके एक महीने बाद खुशियों का त्यौहार ईद मनाई जाएगी। दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि चांद के ऐलान के बाद मुसलमानों ने सभी को एक दूसरे को रमज़ान शरीफ की मुबारकबाद दी। इसी के साथ इबादत का सिलसिला शुरू हो गया।
दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां) सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन रज़ा क़ादरी(अहसन मियां) ने सभी देशवासियों को रमज़ान की मुबारकबाद दी। *सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन मियां ने रमज़ान की फ़ज़ीलत बयान करते हुए कहा कि सहरी खाना सुन्नत है उसका एहतिमाम किया जाए। अल्लाह के रसूल ने इरशाद फरमाया कि "जो शख़्स बग़ैर बीमारी या बग़ैर उज़्र (ज़रूरत) के रमज़ान का रोज़ा छोड़ दे,फिर वह सारी उम्र भी रोज़ा रखे तो उस रोज़े का सवाब हासिल नही कर सकता।" इसलिए मुसलमान खुशदिली के साथ पूरे महीने के रोज़े रख कर अपने रब को राज़ी करे।
इस मौके पर दरगाह पर चांद देखने का एहतिमाम किया गया। मुफ्ती सलीम नूरी,मुफ्ती ज़ईम रज़ाशाहिद नूरी,परवेज़ नूरी,अजमल नूरी,औररंगज़ेब नूरी,ताहिर अल्वी,हाजी जावेद खान,मंज़ूर रज़ा,शान रज़ा,अबरार उल हक़,अब्दुल माजिद,आलेनबी,जोहिब रज़ा,साजिद रज़ा,सुहैल रज़ा,इशरत नूरी,सय्यद माजिद,अरबाज़ रज़ा,आरिफ नूरी,साकिब रज़ा,शाद रज़ा,अरबाज रज़ा,तारिक सईद,मुजाहिद बेग,काशिफ सुब्हानी,अशमीर रज़ा आदि लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment