तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर,एक की मौत, दो जख्मी।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
लौरिया रामनगर मुख्य पथ पर एक तेज रफ्तार से आ रहीअज्ञात ट्रक ने बाइक पर सवार तीन युवकों को मारी टक्कर,जिससे एक युवक की मौत हो गई,दो बुरी तरह घायल हो गए,जिनका इलाज चल रहा है।घटना के बाद ट्रक चालक,ट्रक लेकर मौका का फायदा उठाकर फरार हो गया।मृतक की पहचान, सीतापुर देवराज,वार्ड 
नंबर 10 निवासी,वकील बैठा के 20 वर्षीय पुत्र,मुन्ना बैठा के रूप में की गई है। मुन्ना बैठा इंटर का छात्र था और अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था,इस घटना से पूरे परिवार में शोक का माहौल है 
घायलों में सीतापुर वार्ड संख्या 10 निवासी,मनोज शर्मा के पुत्र,पवन शर्मा, सतन पासवान के पुत्र,अंकु पासवान के रूप में की गई। 
तीनों घायलों को लोरिया पीएचसी में पहुंचाया गया सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया,इलाज के दौरान मुन्ना बैठा की मौत हो गई।घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि मुन्ना बैठाअपने साथियों के साथअरुण दुबे की बेटी की शादी में गया था,लौटने के क्रम में यह घटना घट गई।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम