गंगापुर में विधि एवं सेवा महाशिविर का आयोजन।
छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद)महाराष्ट्र।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, तालुका विधिक सेवा समिति तथा गंगापुर तालुका वकील संघ के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का महा मेळावा (महाशिविर) शनिवार को गंगापुर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अभय वाघवसे ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल ने की। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश आर. डी. पाटील, तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एस. बी. बहाळकर, उपविभागीय पुलिस अधिकारी निलेश पालवे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन धूत कन्या विद्यालय, गंगापुर के परिसर में किया गया। महाशिविर में लगभग 20 स्टॉल लगाए गए थे, जिनके माध्यम से विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी तथा सेवाएं नागरिकों को उपलब्ध कराई गईं। साथ ही उपस्थित लोगों को विधिक सहायता एवं विभिन्न सरकारी सेवाओं संबंधी मार्गदर्शन भी दिया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं न्यायाधीश वैशाली फडणीस ने बताया कि शिविर का उद्देश्य नागरिकों तक सरकारी योजनाओं और न्याय सहायता सेवाओं को सीधे पहुंचाना
Comments
Post a Comment