पुलिस ने दो शराब तस्कर को चारपहिया वाहन के साथ किया गिरफ्तार।
बेतिया, बिहार।
बिहार में शराबबंदी के नाम पर घोटालों का दौर जारी है, सभी स्थान पर किसी न किसी रूप में शराब बिक रही है,आसानी से मिल रही है, लोग पी रहे हैं,मगर सड़क पर पैतराबाजी नहीं कर रहे हैं। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना केआधार पर छापेमारी की।इस दौरान दो शराब तस्कर को एक चारपहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान,जावेद आलम,संदीप कुमार गिरी के रूप में की गई है,उनके वाहन की तलाशी में,ऑफिसर चॉइस ब्रांड की कुल 9 कॉटन अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जबत किया गया वहां सुजुकी कंपनी की स्विफ्ट कार है, जिनका पंजीकरण संख्य GJ 05JE 7712 है।पुलिस
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,संदीप कुमार गिरी, पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के गंगापिपरा वार्ड संख्या 8 का निवासी बताया गया है,वही जावेदआलम तुरकौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर कटारिया गांव का निवासी बताया गया है,दोनों आरोपियों के खिलाफ मद्य निषेधअधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे के कानून कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Comments
Post a Comment