बड़ी ईदगाह नई कमेटी का हुआ गठन,पुरानी कमेटी हुई भंग।
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,बड़ी ईदगाह की 17 वर्षीय पुरानी कमेटी को भंग कर दिया गया।एक आवश्यक बैठक करके नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें बड़ी ईदगाह कमेटी के पुरानेअध्यक्ष,डॉ मोहम्मद गुलजार नेअपना इस्तीफा सौंप दिया।नई कमेटी के गठन को लेकर शबेबरात के दिन बड़ी ईदगाह क्षेत्र की 11 मस्जिदों में घोषणा की गई थी कि नई कमेटी का गठन चुनाव के जरिया 8 फरवरी को होगा।इस संबंध में, 11:30 बजे से बैठक चली। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस नई कमेटी के अध्यक्ष के रूप में,मोहम्मद नसरुल्लाह उर्फ चीन मामा को चुना गया,
मोहम्मद शकील को सचिव, सनी खान को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली।नई कमेटी अब बड़ी ईदगाह और बड़ी कब्रस्तान से संबंधित सभी जिम्मेदारियां के निर्वहन करेगी।पुरानी कमेटी नेआम जनता के सामने बड़ी ईदगाह कमेटी का बैंकअकाउंट का पासबुक,चेक बुक,नगद राशि नई कमेटी को सौंप दी।
Comments
Post a Comment