राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य सेवा पर एकदिवसीय मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा आयोजित एकदिवसीये वर्कशॉप में डॉक्टर मुर्तुजा अंसारी ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि देश के उज्जवल भविष्य के लिए नागरिकों का मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंतआवश्यक है।डॉ मुर्तजा अंसारी ने संवाददाता को बताया कि मानसिक स्वास्थ्य के बिना किसी भी व्यक्ति, परिवार,समाज का उत्थान संभव नहीं है।आधुनिक युग में ओसीडी,एंजायटी, सामान्य चिंता की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं,आम लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं।इसका सीधाअसर परिवार, व्यक्ति,समाज के ऊपर पड़ रहा है।डिप्रेशन,ऑब्सेसिव, कंपल्सिव डिसऑर्डर, एंजायटी,सामान्य चिंता जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। डॉक्टरअंसारी ने संवाददाता कोआगे बताया कि 4D तकनीक के माध्यम से गर्भ में पल रहे बच्चों पर भी तनाव के प्रभाव का पता लगाया जा सकता है।इन समस्याओं के समाधान के रूप में आपसी संवाद,साथ बैठकर विचारों को साझा करना,एक सकारात्मक वातावरण बनाने पर जोर दिया गया।वर्कशॉप में उपस्थित लोगों को धूम्रपान शराब,मादक पदार्थ के नुकसान,इसे छोड़ने से होने वाले लाभों को बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम