बच्चो का चरित्र निर्माण वर्तमान में समाज के सामने एक बड़ी चुनोती – सनोबर अली कुरैशी एडवोकेट

दिल्ली। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष कुरैश कांफ्रेंस, तंजीम कुरैशी कोषाध्यक्ष, सलमान कुरैशी अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश, अय्यूब कुरैशी उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश, कासिम कुरैशी सेक्रेटरी कुरैश कांफेरंस तथा वरिष्ठ समाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद उमरदीन साहब और मोहम्मद अमिर ने मोहम्मद नसीम साहब के निवास स्थान पर जा कर 6 बच्चो को सम्मानित किया। जिन्होंने 06.01.2026 को तालकटोरा स्टेडियम में 14th हपकिडो राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बाग़ लिया और मैडल हासिल किये| मोहम्मद उमेर कुरैशी और खिजरा ने गोल्ड मैडल जीता तथा मोहम्मद ताबिश ने सिल्वर मैडल जीता,  ऐमन और जैनब और हुज़िफा ने ब्रोंज़ मैडल जीता|
इस सम्मान समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुरैश कांफ्रेंस अधिवक्ता सनोबर अली कुरैशी ने कहा की समाज के सामने इस वक्त सबसे बड़ा बोहरान बच्चो के सत्य पर आधारित चरित्र निर्माण का है तथा बच्चो को चाहिए की वह अपने आप को बहुत काबिल बनायें ताकि समाज को विकसित करने में वह अपना योगदान करें। 
तंजीम कुरैशी ने कहा की बच्चे अपना सुनेहरा भविष्य खेल के मैदान में बना सकते है 
 सलमान कुरैशी ने कहा की बच्चो की होसला अफजाई से उनको अद्भुत उर्जा मिलती है और अपने शेत्र में तरक्की करते है |
वरिष्ठ समाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद उमरदीन साहब ने सभी बच्चो के वालिदैन  कासिम कुरैशी व, मोहम्मद नसीम, और मोहम्मद आमिर को बच्चो को मैडल मिलने पर मुबारकबाद दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए अल्लाह से दुआ की |

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम