यूजीसी बिल के समर्थन को लेकर मानववादी संगठनों ने निकाली पदयात्रा।
गया, बिहार।
व्यवस्था परिवर्तन के लिये कृतसंकल्पित राष्ट्रीय लोकतांत्रिक संगठन मूलनिवासी संघ के द्वारा यूजीसी बिल के समर्थन में देशव्यापी आंदोलन के मद्देनजर राष्ट्रपति को ज्ञापन देने का कार्यक्रम के अंतर्गत मूलनिवासी संघ, गया इकाई द्वारा गांधी मैदान गया से आंबेडकर पार्क तक पदयात्रा आयोजित की गई ।जिसमें मूलनिवासी संघ, पीपीआई, मूलनिवासी सभ्यता संघ, लीगल सेल, अर्जक संघ आदि दर्जनों मानववादी संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं समाजसेवीगण शामिल हुए।
मूलनिवासी संघ के राष्ट्रीय संगठन सचिव मूलनिवासी आदित्य प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष मूलनिवासी रामाश्रय प्रसाद मंडल, प्रदेश संगठन सचिव मूलनिवासी सुरेश प्रसाद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह गया जिला प्रभारी सुनील गुरु, जिलाध्यक्ष मूलनिवासी अमरेंद्र प्रसाद यादव जी के निर्देशन में मूलनिवासी संघ का बैनर एवं झंडा, राष्ट्रीय झंडा, तख्ती रथ आदि के साथ "मूलनिवासी नारा है भारत देश हमारा है, दो बातें हैं मोटी-मोटी सबको इज्जत सबको रोटी, यूजीसी बिल लागू करो, जाति जनगणना लागू करो, कॉलेजियम सिस्टम बंद करो वरना सिंहासन खाली करो आदि नारा लगाते हुए पदयात्रीगण गांधी मंडप से काशीनाथ मोड़ होते हुए आंबेडकर पार्क पहुंचे। संविधान निर्माता बाबासाहब भीमराव अंबेडकर का माल्यार्पण करने के बाद प्रतिनिधिमंडल द्वारा भारत के राष्ट्रपति के नाम से जिलाधिकारी कार्यालय गया में स्मार -पत्र प्रदान किया गया।इस अवसर पर कुमार वेंकटेश, राजकिशोर सिंह अधिवक्ता, अरुण कुमार अधिवक्ता, रवि मेहता, डॉ आर के राजन आदि द्वारा यूजीसी बिल, जाति जनगणना आदि के समर्थन में बहुमूल्य विचार प्रकट किए गए।कार्यक्रम का सफल संचालन में मूलनिवासी साहिल कुमार, मनोज कुमार, उदय दास, राजाराम पासवान, ईश्वर चौधरी, सतेंद्र प्रधान आदि का सक्रिय योगदान रहा।
Comments
Post a Comment