टीचर ऑफ द मंथ अवार्ड 'के लिए चयन की गई है मध्य विद्यालय बहेराडीह की प्रभारी शिक्षिका गुड्डी।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया, बिहार। 
जिले के डोभी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बहेराडीह की प्रभारी शिक्षिका श्रीमती गुड्डी कुमारी का चयन 'टीचर ऑफ़ द मंथ अवार्ड' शिक्षा विभाग बिहार सरकार के द्वारा दिया गया है। विभाग की ओर से इन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपा गया है। जो जिला शिक्षा पदाधिकारी गया के कार्यालय मैं भेजा जाएगा एवं वहां से सम्मानित किया जाएगा। श्रीमती गुड्डी कुमारी अपने विद्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार ऑनलाइन शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं इन्नोवेटिव तरीके से पढ़ने के लिए इनका चयन टीचर ऑफ द मंथ अवार्ड के लिए किया गया है। यह अवार्ड शिक्षा विभाग बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर बी राजेंद्र एवं निदेशक शिक्षा विभाग के संयुक्त हस्ताक्षर द्वारा जारी किया गया है। शिक्षिका गुड्डी कुमारी ने बतायी कि इस सम्मान को पाने के बाद एक नई ऊर्जा मिली है एवं कार्यों के प्रति समर्पित एवं तन- मन के साथ करेंगी। इधर टीचर ऑफ़ द मंथ अवार्ड मिलने पर जिले के अनेक शिक्षकों ने प्रसन्नता जाहिर की है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रसन्नता व्यक्त करने वाले शिक्षकों मेंअक्षय कुमार, रागीबुल हसनैन, नीरज कुमार, धीरू कुमार, गौरी शंकर कुमार, दीपांकर नारायण, विजय कुमार, चंद्रशेखर सिंह, वंदना कुमारी, राम लखन कुमार आदि का नाम शामिल है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम