बेतिया से पांच लापता लड़कियों को पुलिस ने दिल्ली से किया बरामद।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बेतिया के कुमारबाग से लापता हुई पांच नाबालिक किशोरियों को दिल्ली के आनंद विहार से सकुशल बरामद कर दिया गया। बेतिया पुलिस ने इन किशोरियों को उनके परिजन के साथ बेतिया वापस आ रही है।मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने तत्काल वरीयअधिकारियों को सूचित किया। बेतिया पुलिसअधीक्षक,डॉक्टर शौर्य सुमन ने सदर डीएसपी, विवेक दीप के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया, एसपी ने टीम को स्पष्ट निर्देश दिया कि किशोरियों को हर हाल में खोज कर निकाला जाए।सदर एसडीपीओ, विवेक दीप के कुशल नेतृत्व,मार्गदर्शन में
गठित विशेष टीम ने तकनीकी जांच कोआधार बनाकर,मोबाइल लोकेशन, कॉलडिटेल,टावरडंप एवं अन्य तकनीकी विधियों, इनपुट का गहनअध्ययन करते हुए विश्लेषण करके एक-एक कड़ी को जोड़ते हुए पुलिस टीम दिल्ली तक पहुंची,अथक प्रयासों के बाद पुलिस ने दिल्ली केआनंद विहार से सभी पांचो नाबालिक किशोरियों को सुरक्षित ढंग से निकाल लिया पूछताछ के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Comments
Post a Comment