बरेली दरगाह पर कल आजमीन हज का होगा टीकाकरण। उलेमा बताएंगे हज के अरकान।
बरेली, उत्तर प्रदेश।
आजमीन हज 2026 के लिए कल सोमवार 16 फरवरी को दरगाह आला हज़रत स्थित मदरसा मंज़र-ए-इस्लाम में हज ट्रेनिंग व टीकाकरण कैम्प दरगाह सरपरस्त हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की सदारत में लगेगा। जिसमें सुबह 10 बजे उलेमा सभी आज़मीन हज को हज के अरकान जैसे अरहाम बांधने का सही तरीका,तवाफ,सफा और मरवाह,मुजदलफा,मिना और अराफात में की जाने वाली इबादत के अलावा हज के दौरान किया सावधानियां बरतनी है विस्तार से बताएंगे। कैम्प जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगेगा।
दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि इसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकण किया जाएगा। ये बरेली जिले का आखिरी कैंप है। जिन आजमीन हज ने अब तक टीकाकरण नहीं कराया है वह लोग कैंप में हज तय शुदा वक्त पर पहुंचकर अपना टीकाकरण करा ले।
Comments
Post a Comment