दो किशोरियों का शादी की नीयत से किया गयाअपहरण प्राथमिकी हुई दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
इन दिनों किशोरियों का शादी के नियत सेअपहरण करना आम बात बन गई है,नित्य दिन इस तरह की घटना ग्रामीण,शहरी क्षेत्र में सुनने और देखने को मिल रही है,
मगर पुलिस प्रशासन है कि  मूकदर्शक बनी रहती है।इसी क्रम में,संवाददाता को पता चला है कि स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से एक 16 वर्षीय नाबालिक किशोरी का शादी करने के नियत सेअपहरण कर लिया गया है,लड़की के मा ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में उसने बताया है कि उसकी लड़की का फोन फोनपे डिटेल निकालने पर पता चला कि एक नंबर से उसके पेफोन खाते में पैसा भेजा गया,बार-बार उसको फोन किया गया,कुछ दिनों के बाद एक दूसरे नंबर से फोन आया,उसपर बात की गई, लड़की के बारे में पूछा गया, फोन करने वाले ने बताया कि अगर तुम पुलिस में खबर करोगी,या मुकदमा करोगी तो लड़की को जान से मार कर फेंक देंगे,उसकी लड़की का अपहरण अभिषेक राज ने किया है।
एक दूसरी घटना में बलथर थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 बच्ची किशोरी का अपहरण किया गया। मामले में अपहृत किशोरी की मा ने मुस्कान खातून,अफसाना खातून,फुलबानो खातून, दिलशाद मियां के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी की दर्ज कराई है।इसमें बताया गया है कि 25 जनवरी की शाम पुत्री शौच के लिए  सरेह में गई थी आरोपियों ने पुत्री को शादी करने के नियत से दिलशाद मियां के साथ भगा दिया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम