बॉलीवुड फिल्म "यादव जी की लव स्टोरी" के निर्माता, निर्देशक के खिलाफ प्रदर्शन

शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के हरिवाटिका चौक पर यादव समाज के युवाओं ने हॉलीवुड फिल्म "यादव जी की लव स्टोरी" के निर्माता और निर्देशक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के निर्माता/निर्देशक के पुतले भी जलाए। प्रदर्शनकारियों काआरोप है कि फिल्म में यादव समाज की छवि को गलत,आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया गया है,उनका कहना है कि इससे समुदाय की भावनाएंआहत हुई हैं, साथ ही समाज की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने संवाददाता को बताया कि इस फिल्म से आपत्तिजनक दृश्यों संवादों को हटाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया की जा रहा है। युवाओं ने मांग की है कि फिल्म में दिखाए गए आपत्तिजनक दृश्यों,संवादों को तत्काल तौर पर हटा दिया जाए।प्रदर्शनकरियों ने चेतावनी दी है कि यदि फिल्म को इसीआपत्तिजनक रूप में रिलीज किया गया तो बेतिया के किसी भी सिनेमा घर में इसका प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा,उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम