केंद्रीय बजट ने जनता की उम्मीदों पर पानी फेरा - इमरान कुरैशी

वसीम अकरम कुरैशी 
जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान कांग्रेस कमेटी के सचिव इमरान कुरैशी ने कहा केंद्र सरकार द्वारा पेश आज का बजट देश की जनता की उम्मीदों पर पानी फेरने वाला और पूरी तरह से विफल बजट है, बजट भाषण के दौरान ही शेयर बाजार का धड़ाम से गिरना इस बात का प्रमाण है कि यह बजट न तो देशहित में है और न ही आम आदमी के हित में।
कुरैशी बोले-जब कोई बजट देश को लाभ पहुंचाने वाला होता है तो बाजार में उत्साह दिखता है, लेकिन जब बजट उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने वाला और आम जनता को नुकसान देने वाला होता है, तब शेयर बाजार गिरता है। उन्होंने कहा-यह बजट आंकड़ों का मायाजाल मात्र है, जिसमें महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर कोई ठोस समाधान नहीं है। पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं किए गए, खाने-पीने की जरूरी वस्तुओं को सस्ता नहीं किया गया और रोजगार सृजन को लेकर कोई स्पष्ट योजना नहीं है। देश का नौजवान बेरोजगारी से त्रस्त होकर आत्महत्या कर रहा है, लेकिन भाजपा सरकार को यह सच्चाई दिखाई नहीं दे रही है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम