जिला कारागार में बंदियों के लिए वाटर कूलर का जेल अधीक्षक ने फीता काटकर किया उद्घाटन।
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
जिला कारागार गोरखपुर में निरूद्ध बन्दियों को नीतीश सोलंकी एडवोकेट द्वारा जिला कारागार गोरखपुर में बन्दियों को पेट सम्बन्धी बीमारियों से बचाव हेतु एवं शुद्ध पेयजल की प्राप्ति के लिये वाटर कूलर एवं वाटर प्यूरीफायर दिया गया। जेल अधीक्षक गोरखपुर द्वारा उक्त मशीन का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। जिससे कारागार में निरूद्ध बन्दियों को शुद्ध पेयजल प्राप्त हो सके एवं उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे। जेल अधीक्षक श्री डी. के पाण्डेय द्वारा साथ में आये हरिनाथ सिंह एवं जोगेन्द्र चौहान व अन्य सदस्यों को उक्त सराहनीय कार्य के लिये धन्यबाद दिया।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय व जेलर अरूण कुमार कुशवाहा, नरेश कुमार, डिप्टी जेलर विजय कुमार, आदित्य कुमार जायसवाल, श्रीमती अमिता श्रीवास्तव, श्रीमती कृष्णा कुमारी एवं अन्य कारागार कर्मी उपस्थित रहें।
Comments
Post a Comment