हज यात्रियों के लिए टीकाकरण,हेल्थ कार्ड का आयोजन।
बेतिया, बिहार।
बिहार राज्य हज समिति के निर्देश केआलोक में,हज यात्रियों के लिए हज यात्रा 2026 हेतु टीकाकरण एवं हेल्थ कार्ड बनाने के लिए स्थानीय नया टोला मस्जिद में एक कैम्प काआयोजन किया गया,इसमें इस जिले से हज यात्रा पर जा रहे 59 हज यात्री सम्मिलित हुए,साथ ही अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग केअधिकारियों/कर्मियों समेत हज़ के जिम्मेदार सम्मिलित हुए।साथ ही जिले के प्रसिद्ध मस्जिदों के इमाम,मदरसों के गणमान्य शिक्षक,जिले के अल्पसंख्यक समाज के प्रसिद्ध व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
उप निदेशक,अल्पसंख्यक कल्याण,अब्दुल रशिद अंसारी द्वारा संवाददाता को बताया गया कि हज 2026 हेतु हज पूर्व तैयारी जारी है। टीकाकरण एवं हज प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रगति पर है।इसी क्रम में निदेशानुसार,दुआईया मजलिस काआयोजन स्थानीय हज के जिम्मेदार लोगों के सहयोग से किया गया।टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत 59 लोगों को शाम तक टीका दिया जा चुका था।
कार्यक्रम में DIOडॉअवधेश कुमार,डॉ मुर्तजाअंसारी,डॉ इंतेसारुल हक,डॉ.शहाबुद्दीन SMCUNICEF,SMOएवं पिरामल से जुड़ेअधिकारी शामिल थे।
Comments
Post a Comment