मुख्यमंत्री के शुभहस्ते MRTI कार्यालय के उद्घाटन की मांग-अजहर पठाण

आगामी बजट में ₹1000 करोड़ का प्रावधान करने की अजहर पठाण ने मांग।
अनवर कादरी 
छत्रपती संभाजी नगर(औरंगाबाद), महाराष्ट्र।
महाराष्ट्र में अल्पसंख्यक समुदाय के मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध, सिख, पारसी, जैन और यहूदी समाज के विद्यार्थियों की शैक्षणिक, शोध एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में सर्वांगीण प्रगति के लिए स्थापित अल्पसंख्यक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (MRTI – मार्टी) को तत्काल कार्यान्वित किए जाने की जोरदार मांग की गई है। यह मांग मार्टी कृती समिति, महाराष्ट्र की ओर से की गई है।
महाराष्ट्र सरकार ने 22 अगस्त 2024 को शासन निर्णय जारी कर MRTI की स्थापना का ऐतिहासिक फैसला लिया था, लेकिन अब तक संस्था का वास्तविक कामकाज शुरू नहीं हो सका है। आगामी शैक्षणिक वर्ष 2026–27 की शुरुआत नजदीक होने के बावजूद MRTI के सक्रिय न होने से हजारों अल्पसंख्यक विद्यार्थी पीएचडी फेलोशिप, विदेशी छात्रवृत्ति, तथा UPSC/MPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एकसमान और समग्र प्रशिक्षण नीति से वंचित रह रहे हैं, यह गंभीर चिंता व्यक्त की गई है।
समिति ने मांग की है कि मुख्यमंत्री के शुभहस्ते MRTI कार्यालय का उद्घाटन शीघ्र किया जाए और संस्था को प्रभावी रूप से शुरू करने के लिए आगामी राज्य बजट में ₹1000 करोड़ का विशेष प्रावधान किया जाए, ताकि अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में समान अवसर मिल सकें।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम