19 रमज़ान को हज़रत अली अलैहिस्सलाम का क़दीमी(परम्परागत) ताबूत व मातमी जुलूस निकलेगा।

सेराज अहमद कुरैशी 
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
पैगम्बर मौहम्मद सल्ललाह के दामाद तथा मुसलमानों के ख़लीफ़ा हज़रत अली अलैहिस्सलाम की शहादत के मौके पर हर साल 19 रमज़ान  को क़दीमी(परम्परागत) ताबूत व मातमी जुलूस मरहूम श्री आग़ा मुख्तार हुसैन की ओर से निकालता चला आया है। जो इस वर्ष दिनांक 09/03/2026(19 रमज़ान, 1447 हिजरी) रात्रि  8 बजे  मस्जिद रानी अशरफ़ुनिसा खा़नम,  शेषपुर गीता प्रेस के सामने से निकलेगा तथा लाल डिग्गी चौराहा व सौदागार मौहल्ला चौराहा होते हुए हमारे निवास  स्थान बसन्तपुर मुतनाज़ा में आकर मजलिस के बाद समाप्त होगा।
10/3/26 (20 रमज़ान) को रात्रि 8:00 बजे मिया बाज़ार, पूरब फाटक मरहूम हैदर रज़ा साहब के दौलत कदे से बाद मजलिस ताबूत उठकर कोतवाली रोड, नखास चौक, रेती होते हुए इमामबाड़ा रानी अशरफुन्निशा  खानम पर जाएगा। 
11/03/2026(21 रमज़ान) को मरहूम आग़ा मुज़फ्फर हुसैन साहब बसंतपुर के दौलतकदे से नमाज़ और मजलिस के बाद ताबूत हज़रत अली अलैहिस्सलाम  उठकर नकी रोड, घंटाघर, उर्दू बाजार, रेती होते हुए इमामबाड़ा रानी अशरफुन्निशा  खानम पर खत्म होगा |

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम