अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हिना कौसर गोरखपुरी को नेपाल से मिला स्त्री शक्ति सम्मान 2026

नेपाल में फिर से गूंजा गोरखपुर का नाम 
__________________________________
लुंबिनी, नेपाल।
गोरखपुर की युवा कवयित्री एवं लेखिका तथा मंच संचालिका हिना कौसर गोरखपुरी को नेपाल में सम्मानित किया गया है। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के शुभ अवसर पर गोरखपुर जिले की युवा कवयित्री एवं लेखिका हिना कौसर गोरखपुरी को "स्त्री शक्ति सम्मान 2026" से सम्मानित किया गया है। 
नेपाल भारत मैत्री विकास, मिथिला तथा अवध सांस्कृतिक पर्यटन विकास, देवनागरी लिपि के संरक्षण संवर्द्धन, हिंदी तथा नेपाली भाषा को मैत्री भाषा के रूप में प्रचार प्रसार करने तथा देश विदेश की विभिन्न क्षेत्र की महिला प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में रावत को सम्मानित किया गया है। शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आज कुलवंती रावत के साथ नेपाल, भारत सहित विश्व के सात देश की 300 महिला कवयित्रियों, लेखिकाओं, समाज सेविकाओं और शिक्षिकाओं को ई प्रशस्ति पत्र सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया है। हिना कौसर गोरखपुर जिले की एक सुप्रसिद्ध कवयित्री, लेखिका एवं मंच संचालिका हैं, इनकी सैकड़ों रचनाएं विभिन्न पत्र - पत्रिकाओं तथा साझा संकलनों में प्रकाशित हो चुकी है। संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कुलवंती रावत को सम्मानित करते हुए कहा - उत्तर प्रदेश (गोरखपुर) की धरती बहुमुखी प्रतिभाओं से भरी है, इसी धरती की होनहार प्रतिभा के रूप में आज हिना कौसर को सम्मानित कर गर्व हो रहा है। ऐसी रचनात्मक क्षमता की धनी प्रतिभाओं की राज्य और केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक सहयोग तथा सम्मान प्रदान कर प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। 
ज्ञात हो कि शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त संस्था बन चुकी है जो समय समय पर विकास विभिन्न भौतिक तथा ऑनलाइन कार्यक्रमों का आयोजन कर विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओ को प्रोत्साहित करती आई है। हिना कौसर की अब तक साझा संकलन की 30 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर भी इनकी 2 पुस्तकें "पथ प्रदर्शिका" एवं "स्त्री एक सशक्त व्यक्तित्व" प्रकाशित हुई है। इनको देश विदेश से 200 से अधिक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। सम्मान ग्रहण करते हुए हिना कौसर ने अपने माता पिता भाई बहन और संस्था को धन्यवाद देते हुए कहा - शब्द प्रतिभा हम सभी साहित्य सर्जकों के लिए वरदान बनकर सामने आया है, संस्था के कार्यों की जितनी प्रशंसा की जाए कम ही है। देश विदेश के हजारों कवि, लेखक, साहित्यकार और शिक्षकों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करने में संस्था की प्रशंसनीय भूमिका रही है। प्रतिभा चयन समिति संयोजक डॉ प्रीति प्रसाद प्रीत ने सम्मानित सभी प्रतिभाओं को बधाई देते हुए भविष्य के आयोजनों में सक्रियता से सहभागी होने के लिए अनुरोध किया है।
__________________________________

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम