होली पर्व के अवसर पर चलाई गई छपरा - गोरखपुर इंटरसिटी होली होली स्पेशल ट्रेन का बेल्थरारोड में भव्य स्वागत

धनंजय कुमार शर्मा
बेल्थरा रोड (बलिया, उत्तर प्रदेश।
होली पर्व के अवसर पर चलाई गई 05125 छपरा–गोरखपुर इंटरसिटी होली स्पेशल के पहली बार बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से क्षेत्र में उत्साह की लहर दौड़ गई। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष निलेश कुमार दीपू के नेतृत्व में व्यापारियों ने पायलट और गार्ड का रंग-गुलाल लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित व्यापारियों ने कहा कि बेल्थरा रोड जैसे महत्वपूर्ण व्यापारिक कस्बे में इस रूट की ट्रेन के ठहराव हेतु लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रही है। इस ट्रेन के यहां रुकने से स्थानीय व्यापारियों, छात्रों और आम यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
नगर अध्यक्ष निलेश कुमार दीपू ने रेलवे प्रशासन को धन्यवाद देते हुए मांग की कि यह ट्रेन केवल होली पर्व तक सीमित न रहे, बल्कि नियमित रूप से इस रूट पर संचालित की जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को देखते हुए यहां नियमित ट्रेन संचालन समय की आवश्यकता है।
इस मौके पर प्रमुख व्यापारी पवन वर्मा, राजेश गुप्ता ( ड्राफ्टमैन ) पुनीत गुप्ता, राहुल मास्टर, कतवारू मौर्य मौर्या कंप्यूटर, नीरेशंकर, प्रदीप वर्मा, संतोष यादव, हेमंत शुक्ला, अरुण कुमार सहित कई गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि यह ट्रेन नियमित हो जाती है तो बेल्थरा रोड के व्यापार और आवागमन को नई गति मिलेगी।
होली के उल्लास के बीच स्टेशन परिसर में अबीर-गुलाल के साथ स्वागत का यह दृश्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और यादगार पल बन गया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम