अमरूद के पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव।

शहाबुद्दीन अहमद 
बेतिया, बिहार।
जोगा पट्टी थाना क्षेत्र के पुराना गांव निवासी पवन मस्ताना की पत्नी भुना कुमारी,उम्र 22 वर्ष का संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची योगपट्टी थाना की पुलिस ने शव का जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।थानाअध्यक्ष,अभिराम सिंह ने संवाददाता को बताया कि मृतका के गले पर रस्सी का निशान है,प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का सही पता चल सकेगा।उसनेआगे बताया कि मृतिका के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करआगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने संवाददाता को बताया कि सभी लोग खाना खाकर सो गए थे,इस बीच परिवार के सदस्य जब बाहर निकले तो देखा कि घर से 10 मीटर दूरी पुरैना स्थित रमना के पास अमरूद के पेड़ पर उसका शव लड़का हुआ मिला,वहीं मृतक के बड़ा भाई मोतिहारी के महमूदनगर निवासी, अजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना देर रात करीब 8:00 बजे मिली,घर पहुंचने पर देखा गया कि इसके गले में जख्म है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम