तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक पर सवार तीन युवकों को मारी टक्कर।

दो की हुई मौत,एक बुरी तरह से जख्मी। 
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बानूछप्पर थाना क्षेत्र के औरैया चौक के पास रात्रि 1 बजे एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक पर सवार तीन युवकों को रौंद दिया, जिससे दो युवकों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई,एक युवक बुरी तरह जख्मी होकर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर दोनों शवों कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतकों की पहचान,मुफस्सिलथाना क्षेत्र के लालगढ़ पांडेटोला,वार्ड 10 निवासी,नगीना महतो के 16 वर्षीय पुत्र,बसंत कुमार, मझौलिया थाना क्षेत्र के परसा निवासी,शिव शंकर महतो के पुत्र,अखिलेश कुमार,उम्र 20 वर्ष के रूप में की गई है,जबकि पांडेटोला निवासी,महेंद्र महतो के पुत्र,
धनंजय कुमार,उम्र 18 वर्ष बुरी तरह से घायल हो गया,
इलाज एक निजीअस्पताल में चल रहा है।ग्रामीणों के द्वारा संवाददाता को पता चला है कि यह तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकरअपने मंगेतर से मिलने के लिए सिरसिया थाना क्षेत्र के विश्वासटोला गए थे। लौटने के क्रम में घटना घट गई, परिजनों को सूचना मिलने परअस्पताल पहुंचे,जहां एक युवक की मौत हुई,20 मिनट के अंतराल पर दूसरे युवक ने दम तोड़ दिया।
बानूछापर,ओपी थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि यह घटना एक बजे रात अज्ञात वाहन की टक्कर से हो गई है।परिजनों के द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम