इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने 14 सूत्री ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा।


बकरीद का पर्व 28 मई को बड़े अदबो एहराम के साथ मनाया जाएगा। 
कुर्बानी के जानवरों को शहर में आने से कहीं रोका न जाए। 
सभी ईदगाहों व मस्जिदों के आसपास भीषण गर्मी को देखते हुए पानी का टैंकर व प्याऊ का स्टाल नगर निगम द्वारा लगाया जाए 
सेराज अहमद कुरैशी 
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
बकरीद का त्योहार 28 मई को मनाए जाने को लेकर इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अधिकारी महोदय की अनुपस्थिति में एटीएम सिटी से मिला और 14 सूत्री ज्ञापन जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद के नेतृत्व में सौंपा 
और समय से पूर्व समस्याओं को हल करने का अनुरोध किया 
ज्ञापन में कहा गया है कि शहर के सभी ईदगाहों व प्रमुख मस्जिदों के आसपास सफाई व पथ प्रकाश की विशेष व्यवस्था किया जाए भीषण गर्मी के कारण सभी ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास पानी का टैंकर के साथ-साथ पानी का स्टॉल भी लगाया जाए सभी सामूहिक कुर्बानी स्थल के आसपास पर्याप्त मात्रा में टाली लगाकर मलवा को पूरी तरह ढक कर ले जाया जाए सफाई का मुकम्मल व्यवस्था हो विद्युत की आपूर्ति 28, 29, 30, 24 घंटा लगातार जारी रखा जाए शहर को विद्युत कटौती से मुक्त रखा जाए पानी की सप्लाई लगातार जारी रहे कुर्बानी के जानवरों को शहर में आने से कहीं रोक न जाए कुर्बानी के जानवरों की जहां पर बाजार लगती है वहां पर भी सफाई की विशेष व्यवस्था व पानी का इंतजाम किया जाए बकरीद को सकुशल सम्पन्न कराने में 
अदनान फर्रुख शाह मियां साहब सज्जादानशीन  इमामबाड़ा स्टेट से जिला प्रशासन के अधिकारी व नगर निगम के अधिकारी एक बैठक जरूर कर ले तथा उनकी भी मदद लिया जाए जिला प्रशासन के अधिकारी व नगर निगम के अधिकारी सभी ईदगाहों व प्रमुख मस्जिदों का दौरा समय से पूर्व करके ताकि अगर कोई समस्या हो तो समय से हल कराया जा सके बकरीद का पर्व जिला प्रशासन के गाइडलाइन से के अनुसार ही समा संपन्न होगा 
महासचिव हाजी सोहराब खान ने कहा कुर्बानी के जानवर की तस्वीर मोबाइल पर वायरल ना करें ना फोटो डालें बकरीद की कि नमाज 5:30 से शुरू होकर 10:30 बजे तक चलेगी और कुर्बानी तीन दिन तक चलती रहेगी ईदगाह कमेटी व मस्जिद कमेटी से यह अपील है कि गर्मी को देखते हुए पानी का स्टाल जरूर लगाया जाए
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद महासचिव हाजी सोहराब उपाध्यक्ष वसीम इकबाल कबीर अली आफताब अहमद शकील शाही मोहम्मद अनीस एडवोकेट डॉक्टर जावेद कैश अख्तर मुमताज अंसारी सहित तमाम लोग उपस्थित थे

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम