सशस्त्र सीमा बल धनगांई एवं बाराचट्टी पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में बरामदकिया गया 151 किलो डोडा।

रिपोर्ट विनोद विरोधी 
गया, बिहार। 
जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र स्थित गुलरटांड के घने जंगल से एसएसबी 29वीं वाहिनी और स्थानीय पुलिस ने एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 151 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा बरामद किया है। इस बड़ी कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। यह अभियान 29वीं वाहिनी एसएसबी के उप कमांडेंट अबनीश यादव के मार्गदर्शन में चलाया गया। इसका ऑन-ग्राउंड नेतृत्व ई-समवाय धनगांई के सहायक कमांडेंट सनोज राज ने किया।एसएसबी जवानों और बाराचट्टी थाना पुलिस बल की संयुक्त टीम ने जंगलों में कई घंटों तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध ठिकानों की बारीकी से जांच करने पर छिपाकर रखा गया 151 किलो डोडा हाथ लगा।सुरक्षा बलों की भनक लगते ही तस्कर डोडा छोड़कर भाग निकले। इस वजह से मौके से किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।अधिकारियों के मुताबिक, इस खेप को भारी मात्रा में अवैध धंधे और तस्करी के मकसद से जंगल में डंप करके रखा गया था।जब्त किए गए प्रतिबंधित डोडा को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए बाराचट्टी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
इस क्षेत्र में लगातार हो रही कार्रवाई पर सहायक कमांडेंट सनोज राज ने स्पष्ट किया कि सीमावर्ती और जंगली इलाकों में नशे के कारोबार को रोकने के लिए ऐसे कड़े अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम