वर्ल्ड हाईपरटेंशन डे पर जन जागरुकता पदयात्रा संग लगा निःशुल्क जांच शिविर,196 लाभान्वित।

भयावह रुप ले रहा साइलेंट किलर बीपी : डॉ संजय सिंह
धनंजय कुमार शर्मा
जनपद मऊ। उत्तर प्रदेश 
 शारदा नारायण हॉस्पिटल के द्वारा मऊ एक जन जागरूकता पद यात्रा के उपरांत निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने वर्ल्ड हाईपरटेंशन डे पर बताया कि दुनिया में इस समय 1.2 बिलियन लोग उच्च रक्तचाप से प्रभावित हैं। 18 से 85 वर्ष की आयु के लोगों में इसका समान  रुप से इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। साइलेंट किलर के रुप में प्रसिद्व इस बीमारी के कारण हार्ट अटैक, स्ट्रोक एवं हार्ट फेल होने की समस्या हो सकती है। भयावह रुप ले रहे इस रोग से बचाव के लिए अपने रक्तचाप को सटीक तरह से नापें, उसे नियंत्रित करें और लंबा जीवन जियें। इस थीम के साथ कार्य किया जा रहा है। यह बातें डॉ सिंह ने रविवार को शारदा नारायण हास्पिटल द्वारा आयोजित जन जागरुकता पदयात्रा के उपरांत निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा। डायरेक्टर डॉ एकिका सिंह ने बताया कि हमारे के सभी आईवीएफ केंद्रों पर एक माह तक निःशुल्क उच्च रक्तचाप जांच शिविर का आयोजन कर एक लाख लोगों की जांच करने का लक्ष्य बनाया गया है। मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुजीत सिंह ने हाईपरटेंशन से होने वाले दुष्प्रभाव एवं निदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में 196 लोगों की जांचकर उन्हें दवाएं प्रदान की गई।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम