26 वर्षीय एक युवक का संदिग्ध स्थिति में हुई मौत, क्षेत्र में फैली सनसनी,मचा कोहराम।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
लौरिया थाना क्षेत्र के मिश्रि टोला गांव में एक 26 वर्षीय युवक का संदिग्ध स्थिति में मौत होने की खबर मिली है।
मृतक की पहचान,बैरिया थाना क्षेत्र के मथौली गांव निवासी,ओमप्रकाश का पुत्र, राजा कुमार उपाध्याय,उम्र 26 वर्ष के रूप में की गई है।
मृतक की शादी वर्ष 2024 में मरहीया गांव निवासी मृत्युंजय पांडे के बेटी,अंशु कुमारी से हुई थी।मृतक को एक डेढ़ साल की पुत्री है, उसकी पत्नी चार महीना के गर्भवती थी। मृतक के ससुर ने संवाददाता को बताया कि मृतक कुछ दिनों से परेशान रहता था,साथ ही दिमागी परेशानी से झेल रहा था, पारिवारिक कलह से भी त्रस्त था,घर परिवार सेअलग रहकर किराए के मकान में रहता था। पत्नी अंशु कुमारी अपने मायके मारिहीया गांव गई हुई थी,जब वहां से अपने ससुराल लौटी तो देखा कि दरवाजा बंद था,गांव वालों को बुलाकर उसके सामने दरवाजा तोड़ा गया,तो उसका पति पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी।घटना की सूचना मिलते ही लौरिया थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। लौरिया थाना अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने संवाददाता को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बाजी मौत के कारण का पता चल सकेगा।लड़के वाले ने ससुराल पक्ष पर अपने बेटे की जान मानकर हत्या करने काआरोप लगाया है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम