सशस्त्र सीमा बल 29वीं वाहिनी ने राजभाषा हिंदी विषय पर कार्यशाला एवं प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विनोद विरोधी 
गया, बिहार। 
सशस्त्र सीमा बल 29वीं वाहिनी के परिसर में  राजभाषा हिंदी विषय पर कार्यशाला एवं प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
 इस  कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत मुख्य अतिथि मानवेन्द्र, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय (वि. प्र.), स.सी.ब. गया जी (बिहार), कुणाल, कमांडेंट 29 वाहिनी, स.सी.ब. गया जी (बिहार) अन्य गणमान्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आए उपमहानिरीक्षक मानवेंद्र ने बताया कि हिंदी भाषा सरल, सहज और वैज्ञानिक भाषा मानी जाती है। इसकी लिपि देवनागरी है, जो स्पष्ट और उच्चारण के अनुसार लिखी जाती है। हिंदी आज भारत में सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। यह केवल उत्तर भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के अनेक राज्यों में लोग इसे समझते और बोलते हैं। यही कारण है कि हिंदी प्रशासन, शिक्षा, मीडिया, साहित्य, सिनेमा और संचार का प्रमुख माध्यम बन चुकी है।इस कार्यक्रम के दौरान हिंदी राजभाषा पर प्रश्नोतरी  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नराकास के सदस्य  कार्यालय के प्रतिभागियों (जैसे पंजाब नैशनल बैक, केनरा बैंक, भारतीय विमानपतन  प्राधिकरण, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, भारतीय प्रबंध संस्थान, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय) क्षेत्रक   मुख्यालय (वि. प्र.) एवं 29 वाहिनी, स.सी.ब, गयाजी (बिहार) के  कर्मिकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य  अतिथि  द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान दिनेश कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, क्षेत्रक मुख्यालय,  रविशंकर कुमार, द्वितीय कमान  अधिकारी,  अजय  कुमार वाजपेयी, उप कमांडेंट, 29 वाहिनी, स.सी.ब, गया जी (बिहार) एवं  विभिन्न संस्थाओं/संगठनो के वरिष्ठ अधिकारीगण, एवं  क क्षेत्रक मुख्यालय (वि. प्र) एवं 29 वाहिनी स.सी.ब, गयाजी (बिहार) के अधिकारी गण, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं बलकर्मी उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम