शिविर में दिखा छात्रों का उत्साह, 30 ने किया रक्तदान।

- गुरुद्वारा जटाशंकर में  रक्तदान शिविर। 
सेराज अहमद कुरैशी 
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। 
महानगर के प्रमुख गुरुद्वारा जटाशंकर में रविवार को श्री गुरुनानक देव रक्तदान सेवा सोसायटी एवं गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय ब्लड बैंक के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में तीस लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर स्वस्थ समाज की कामना की और दूसरों को भी रक्तदान सेवा के क्षेत्र में आगे आने को प्रेरित किया।
गुरुद्वारा जटाशंकर में शिविर का शुभारंभ धराभाम इंटरनेशनल संस्था के निदेशक डॉ सौरभ पाण्डेय  रक्तदान कर किया। शिविर की विशेषता यह रही कि गुरुद्वारा जटाशंकर में प्रतिदिन सेवा कार्यों में लगे मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दर्जनों छात्र छात्राओं ने भी बड़े उत्साहित माहौल में अपने रक्तदान से आयोजन को भव्यता प्रदान किए। शिविर में जहां गुरु श्री गोरक्षनाथ ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ अवधेश अग्रवाल ने सभी रक्तदानियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की वहीं अध्यक्ष जसपाल सिंह ने कहा कि रक्तदान एक बड़ी सेवा है। हर स्वस्थ व्यक्ति यदि रक्तदान के प्रति जागरूक हो जाए तो किसी भी मरीज को जरूरत पड़ने पर कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। शिविर की सफलता पर उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू के समस्त रक्तदानियों के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर में प्रमुख रूप से अर्चना मिश्र, सत्यप्रकाश सिंह, महेश गोपाल गर्ग, अरविंद हरि गुप्ता, गगन सहगल, गगन अरोड़ा, इंजीनियर मिन्नाहतुल्ला, साक्षी, प्रो. अहसान अहमद,  रविंदरपाल सिंह, अशोक मल्होत्रा, तेजिंदर सिंह, सुरेंद्र कौर, बेअंत सिंह, सहित तमाम लोग शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम