सर्पदंश से 35 वर्षीय महिला की मौत -झाड़-फूंक के चक्कर में गंवाई जान।

-बर्तन मांजते समय गेहुअन सांप ने डसा।
रिपोर्ट विनोद विरोधी 
गया, बिहार। 
जिले के वजीरगंज प्रखंड के तरवां पंचायत स्थित मलकपुर गांव में सर्पदंश से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका टिंकू यादव की पत्नी  है।  
बताया गया कि सुबह करीब छह बजे महिला घर में बर्तन मांज रही थी। इसी दौरान मिट्टी लेने गई तो वहां गेहुअन सांप के बिल में हाथ चला गया। सांप ने हाथ में डस लिया।  
परिजन आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने लगे। ओझैती के चक्कर में काफी समय बीत गया और जहर पूरे शरीर में फैल गया। हालत बिगड़ने पर जब तक अस्पताल ले जाने की सोची गई, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।  
घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। पति टिंकू यादव व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।  
महिला की मौत पर मुखिया प्रतिनिधि रामाशंकर प्रसाद उर्फ हप्पू यादव समेत कई प्रबुद्धजनों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें और तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं। एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन ही जान बचा सकता है।  
स्वास्थ्य विभाग भी लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है कि सांप काटने पर पहला एक घंटा ‘गोल्डन ऑवर’ होता है। समय पर इलाज से जान बचाई जा सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम