बेतिया रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग में 37 बेटिकट यात्री पकड़ाए।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
रेलवे स्टेशनों पर बिना टिकट यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को मजिस्ट्रेट चेकिंग के द्वारा पकड़ा जाना एक विभागीय कार्रवाई अंतर्गतआता है।इससे बिना टिकट यात्रा करने वालों को जुर्माना के साथ-साथ जेल की भी सजा देने की प्रावधान है।यह प्रक्रिया चलाना नितांत आवश्यक प्रतीत होता है, ताकिआम जनता बिना टिकट रेल में यात्रा नहीं कर सके। इसी क्रम में, संवाददाता को पता चला है कि स्थानीय बेतिया रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा करते 37 यात्री को मजिस्ट्रेट चेकिंग के अंतर्गत पकड़ा गया।रेलवे मजिस्ट्रेट,जीनत मंजूर ने संवाददाता को बताया कि बेतिया रेलवे स्टेशन पर विभिन्न चरणों में चेकिंगअभियान चलाया गया इस अभियान के दौरान विभिन्न ट्रेनों में बिना टिकट सफर कर रहे 37 यात्रियों को पकड़ा गया,सभी पकड़े गए यात्रियों को जुर्माना लगाया गया,जिसमें जुर्माने की राशि सभी पकड़े गए यात्रियों से जमा कराए जाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।सहायक, मोहम्मद हिमायूंअशरफ ने भी संवाददाता को बताया कि ट्रेन संख्या15215/15273/ 75236/15567 में चेकिंग अभियान चलाया गया। पकड़े गए यात्रियों से कुल 25 हजार 590 रुपया जुर्माना भी वसूल किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम