ड्यूटी पर गया होमगार्ड जवान 6 दिनों से लापता, तलाश जारी,परिवार बेचैन।


शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
पुलिस जिला बगहा अंतर्गत धनहा थाना क्षेत्र के गुजैनी टोला निवासी 50 वर्षीय होमगार्ड जवान ध्रुव गाड़ी पिछले 6 दिनों से लापता बताए गए हैं,उनकेअचानक गायब हो जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ हैपरिजन रिश्तेदारों,आसपास के क्षेत्र में काफी खोजबीन कर चुके हैं,लेकिनअब तक उनका कोईअता-पता,कोई सुराग नहीं मिल सका। संवाददाता  उनके पुत्र, शमशाद गाड़ी ने बताया कि घर में 14 में को शादी का कार्यक्रम निर्धारित है जिसके लिए उनके पिता कुछ दिन पहले बेतिया जिला मुख्यालय में ड्यूटी से घर आए थे।शमशाद ने बताया कि 1 में को ध्रुव गद्दी घर से तैयार होकर ड्यूटी के लिए बेतिया के लिए निकले थे, उसी दिन शाम को जब परिजनों ने उनके हाल-चाल जानने के लिए मोबाइल नंबर पर फोन किया,तो कोई संपर्क को नहीं हो सका, फोन बंद मिला। इसके बाद परिवारवालों को चिंता बढ़ गई,उन्होंनेअपने स्तर पर सभी संभावित जगहों पर खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उन्होंने बताया कि लगातार प्रयास के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला तोअंत में  पुलिस से मदद की गुहार लगाई गई,उनके पुत्र ने भी इस घटना से संबंधितआवेदन थाने में दर्ज कराई है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम