घर में पोछा लगाने के क्रम में करेंट लगने सेमहिला की मौत।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्वी करगहीया गांव में एक महिला को अपने घर में पोछा लगाने के क्रम में करंट लगने से उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना में उनकी 14 वर्षीय बेटी भी घायल हो गई जिसका इलाज बेतिया के जीएमसीएच में चल रहा है। मृतिका की पहचान,राजीव शाह की पत्नी,रंजू देवी,उम्र 28 वर्ष के रूप में की गई है। 
मृतिका के पति ने संवाददाता को बताया कि उनकी पत्नी रंजू देवी घर में पोछा लगा रही थी,इसी दौरान घर में मौजूद बिजली की कटी हुई तार की चपेट मेंआ गई और करंट लगने से जमीन पर गिर पड़ी। बेटी की की पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोग मां को तड़पता देख उनकी छोटी बेटी,निशा कुमारी उन्हें बचाने दौड़ी,लेकिन वह भी इसके शिकार हो गई,घटना के बाद तुरंत बिजली के लाइन काट दी गई।स्थानीय लोगों की मदद से मां बेटी दोनों को इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया पहुंचाया गया,अस्पताल में उनका  इलाज शुरू कर दिया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान रजनी देवी की मौत हो गई। निशा कुमारी की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है,उसका इलाज जारी है। घटना की समय मृतिका के पति मजदूरी करने के लिए गए थे,सूचना मिलने पर मृतिका के पति राजीव शाह जो गांव में मजदूरी करने गए थे,अस्पताल पहुंचे,उन्हें ने बताया कि उन्हें फोन पर पत्नी और बेटी की करंट लगने की सूचना मिली, अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनकी बेटी का इलाज चल रहा था,जबकि उनकी पत्नी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम