हरीनगर शुगर मिल कर्मी की संदिग्ध हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
हरीनगर शुगर मिल में कार्यरत,इंजीनियरिंग विभाग के कर्मी, विद्या प्रकाश शुक्ला उर्फ राजन शुक्ला,उम्र 45 वर्ष को मिल बहुवारी स्थित अपनेआवास पर संदिग्ध स्थिति में मृत पाए गए, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के सहयोग से दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला,जो यूपी के कुशीनगर के रहने वाले बताए गए हैं। संवाददाता को पता चला है कि विद्या प्रकाश शुक्ला उर्फ राजन शुक्ला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रविंद्रनगर थाना के बेलही शुकुल गांव के निवासी थे। हरीनगर शुगर मिल में इंजीनियरिंग विभाग में वह बॉयलर पर काम करते थे। मिल कॉलोनी में अपने पत्नी और दो बेटे के साथ रहते थे। लगभग एक सप्ताह से उनका परिवार गांव में गया था,वह मिल कॉलोनी स्थित अपनेआवास पर इन दोनों अकेले ही रहते थे। ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह अपने क्वार्टर पर लौट गए थे, रात परिजनों ने जब उनसे मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ बार-बार फोन करने के बाद भी मोबाइल रिसीव नहीं होने से परिजनों की चिंता बढ़ गई, कुशीनगर स्थित उनके गांव से परिजन हरीनगर शुगर मिल में पहुंचे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम