राजस्व कर्मचारी काअंचल स्तर पर बैठक में भाग लेनाहुआ अनिवार्य:-अवर सचिव

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार 
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अवर सचिव, अरविंद कुमार के पत्रांक 163 दिनांक13/5/2026 के आदेश के आलोक में,जो सभी जिला पदाधिकारी को निर्देशित है।इसआदेश के अंतर्गतअंचल स्तर पर आयोजित होने वाले बैठकों में राजस्व कर्मचारियों का भाग लेनाअनिवार्य बना दिया गया है। सरकार को यह शिकायत मिली थी कि अंचल अधिकारी के द्वारा बुलाए गए बैठक में राजस्व कर्मचारी का बैठक में भाग लेना नहीं होता है,इस शिकायत को दूर करते हुए विभाग ने सभी राजस्व कर्मियों को यह निर्देशित किया है कि अंचल स्तर पर अंचलअधिकारी के द्वारा बुलाए गए बैठक में निश्चित रूप से सदेह उपस्थित होना है।बैठक में शामिल न होकर दूसरे हल्का में जाकर काम करने पर पाबंदी लगा दी गई है,इन् लोगो को बैठक में भौतिक रूप से उपस्थित होना पड़ेगा। राजस्व कर्मचारियों कोअपने कर्नाकितकार्यालय यथा पंचायत सरकार भवन, राजस्व ग्राम कचहरी भवन,
एवं अन्य करणिकित भवन से राजस्व कार्यो का निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।साथ ही भूमि विवाद से संबंधित पंचायत स्तर के बैठकों में,अंचल स्तर के प्रत्येकशनिवार को होने वाली बैठक में,भौतिक रूप से उपस्थित होना होगा,इसके अलावाअन्य आंचल स्तर के बैठक में ऑनलाइन या ऑफलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाले बैठक में उपस्थित रहना पड़ेगा।इसआदेश का अनुपालन कड़ाई सेअंचल अधिकारी करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम