अंबाला जाने के क्रम में ट्रेन से कटकर एक मिस्त्री की हुई मौत,फैली सनसनी,कोहराम।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
प्रातःकाल के समय एक मजदूर जो ट्रेन सेअंबाला जाने क्रम में ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने के कारण गिरने से कट कर मौत हो गई 
मृतक की पहचान लाल सरैया पंचायत अंतर्गत घोड़ा सेमरा गांव वार्ड संख्या 13 निवासी मदन प्रसाद कुशवाहा उम्र 55 वर्ष के रूप में की गई है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि मदन प्रसाद कुशवाहा सुबह अंबाला जाने के लिए घर से निकले थे वैसे गोली रेलवे स्टेशन से अवध एक्सप्रेस ट्रेन पड़कर राजमिस्त्री का काम करने के लिए अंबाला जाने वाले थे इसी दौरान बहुवरवा रेलवे गोमटी के पश्चिम पोल संख्या 191/12 और 191/10 के बीच ट्रेन की चपेट मेंआने से उनकी मौके पर मौत हो गई घटना की जानकारी परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से मिला,तब ही परिवारजन दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे।मृतक के पुत्र राकेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि उनके पिता रोटीरोजी के तलाश में अंबाला जा रहे थे। पुलिस को घटना के सूचना मिलने पर पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची,शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल बेतिया भेज दिया।ट्रेन से कटने के बाद उनका शव कई टुकड़ों में बंट गया था,देखने में भयानक लग रहा था। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी,चंद्रमुखी देवी,मात्र एक पुत्र,राकेश कुमार छोड़ गए हैं

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम