अघोषित कटौती या विद्युत आपूर्ति में व्यवधान।

पंचशील नगर के नागरिक त्रस्त, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मस्त*
डाॅ. रामजी शरण राय 
दतिया, मध्य प्रदेश। 
नगर के पंचशील नगर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती एवं विद्युत आपूर्ति में बार-बार व्यवधान के कारण क्षेत्रवासी भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि दिन और रात दोनों समय लगभग 4 से 6 बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है तथा प्रत्येक बार 1 से 3 घंटे तक बिजली बंद रहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। अभी 3 बजे से कटौती की गई है अब तक सप्लाई बंद है।
क्षेत्र के निवासियों ने बताया कि लगातार हो रही विद्युत बाधा से गर्मी के इस मौसम में बच्चों, बुजुर्गों एवं आम नागरिकों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल आपूर्ति, घरेलू कार्यों, विद्यार्थियों की पढ़ाई एवं अन्य आवश्यक गतिविधियों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
नागरिकों का आरोप है कि समस्या के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग द्वारा न तो पूर्व सूचना दी जाती है और न ही व्यवधान के कारणों की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।
पंचशील नगर के नागरिकों ने जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि समस्या का शीघ्र निराकरण कराया जाए तथा अनावश्यक एवं अघोषित विद्युत कटौती पर रोक लगाकर नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। अन्यथा क्षेत्रवासी जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम