बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में बेतिया के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर जिला को किया गौरवान्वित।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
पटना मेंआयोजित बिहार स्टेट कराटे चैंपियनशिप के फाइनल प्रतियोगिता में, जिला के नबीउल्लाह इमाम कादरी ने गोल्ड मेडल जीत जिला का नाम रोशन करने के साथ जिलावासियों को गौरवान्वित किया,इसके साथ ही जिला के उमर सकलैन ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्तकर जिले वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। नबी उल्लाह इमाम कादरी को नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित किया गया है,वह जिला का पहला कराटे चैंपियन है,जो बिहार का प्रतिनिधित्व नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में करेगा। इस उपलब्धि पर जिला के कराटे एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य उत्साहित है। जिला कराटे संगठन के अध्यक्ष,अजीत पटवा जो खुद खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते हैं,इसके उपाध्यक्ष, आनंद कुमार,अजय कुमार ने इस सफलता पर खुशी जाहिर की है।जिला कराटे एसोसिएशन के सचिव, संदीप कुमार राय ने संवाददाता को बताया कि 
जिला के कराटे चैंपियन, गोल्ड मेडल प्राप्त नबीउल्ला इमाम कादरी की इस जीत पर,पूरे जिलावासी अपने आप को गौरवानीत महसूस कर रहे हैं,इन्होंने इन खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना की है,
बधाईयोंऔर शुभकामनाओं का तांता जारी है। संगठन के सदस्यों ने जिला खेल पदाधिकारी को धन्यवाद दिया के उनके कार्यकाल में जिला के खिलाड़ियों को सम्मान मिला है,खेल भवन में आयोजित प्रतियोगिता में, अपना कर्तव्य दिखाने का मौका मिला है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम