उत्पाद विभाग के अधिकारियों को मिली बड़ी सफलता।

समेकित जांच चौकी सूर्यमंडल से 1382 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद ,एक गिरफ्तार
 रिपोर्ट: विनोद विरोधी
 गया, बिहार। 
जिले के डोभी स्थित समेकित जांच चौकी सूर्यमंडल से उत्पाद विभाग के अधिकारियों को बड़ी सफलता मिली है। बीते रात एक चार पहिया डीसीएम ट्रक से 1382 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है।इस सिलसिले में एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।इस आशय की पुष्टि करते हुए उत्पाद विभाग मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रिय रंजन ने बताया कि डोभी स्थित समेकित जांच चौकी सूर्यमंडल से एक डीसीएम ट्रक पर लदे 2731 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है।जप्त शराब की मात्रा 1382.2 लीटर बताया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक शराब कारोबारी को भी हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार शराब कारोबारी का नाम मिथुन कुमार पिता उमेश दास है। जो बेगूसराय जिले के बरौनी थाना अंतर्गत देवन गांव का रहने वाला है। जप्त डीसीएम ट्रक का नंबर बीआर06जीबी/1931 है। उन्होंने बताया कि छापेमारी अभियान में शामिल अधिकारियों में मद्य निषेध विभाग के सहायक अवर निरीक्षक बंटी यादव,दिलीप कुमार,कमल किशोर,हरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र बैठा के अलावा सिपाही ,सैपबल व होमगार्ड के जवान शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम