लीगल ब्रिज एसोसिएट्स एवं एपीसीआर के संयुक्त प्रयास से तीन बंदियों की रिहाई।


सेराज अहमद कुरैशी 
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। 
लीगल ब्रिज एसोसिएट्स एवं एसोसिएशन फार प्रोटक्शन ऑफ सिविल राइट्स (एपीसीआर) के संयुक्त प्रयास से गोरखपुर स्थित बिछिया जेल से तीन बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराकर रिहा कराया गया। रिहा होने वाले बंदियों में सुनील कुमार निवासी बहराइच, संजय यादव निवासी गोरखपुर तथा सतीष यादव निवासी गोरखपुर शामिल हैं।
इस अवसर पर अधिवक्ता अनवार आलम एवं अधिवक्ता मोहम्मद राफे विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अधिवक्ताओं ने कहा कि न्याय केवल सक्षम और संपन्न लोगों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों तक भी समान रूप से पहुंचना चाहिए। संस्था का उद्देश्य ऐसे लोगों को निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना है जो आर्थिक अथवा सामाजिक कारणों से न्याय पाने में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।
जेल अधीक्षक डी0के0 पाण्डे एवं जेलर ए0के0 कुशवाहा ने संस्था द्वारा किए जा रहे जनहित एवं मानवाधिकार संबंधी कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में न्याय और मानवता के मूल्यों को मजबूत करते हैं। साथ ही उन्होंने संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम