कुरीतियों को तिलांजलि देकर किया गया आदर्श विवाह समारोह का आयोजन।

विनोद विरोधी 
 गया, बिहार।
कुरीतियों को तिलांजलि देकर भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वाधान में आदर्श विवाह का आयोजन जिले के डोभी प्रखंड अंतर्गत पिंडरा खुर्द गांव में बीती रात किया गया ।पिंडरा खुर्द गांव के रहने वाले मुन्ना दास की बेटी श्वेता कुमारी का विवाह पड़ोसी राज्य झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत प्रतापपुर थाना क्षेत्र के जाफरडीह गांव निवासी रामपति दास के बेटे शशिकांत कुमार के साथ संपन्न कराया गया। वैवाहिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अर्जक संघ के जिलामंत्री सह पत्रकार विनोद विरोधी ने बताया आडम्बररहित शादियों के आयोजन से कम समय व कम खर्चे में संपन्न हो रही है ।इसके लिए अनेक मानववादी संगठन आगे बढ़कर काम कर रही है ताकि लोग छुआछूत व अंधविश्वास पर आधारित आडंबरों से मुक्ति पास सके। वहीं जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता केसर बौद्ध ने वर-वधू को पांच प्रतिज्ञाएं व पाणिग्रहण की रस्म को पूरा कर शादी संपन्न कराया तथा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों पर चलने का आह्वान  किया।कार्यक्रम में शिक्षक सुरेश दास, मदन दास, विवेकानंद, बसंती देवी, पिंकी देवी, आनंद देव दास की भूमिका काफी सराहनीय रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे। जिन्होंने इस तरह के वैवाहिक कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मिथिलेश दास ने की।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम