कठपुतली नगर कच्ची बस्ती की दो बहनों का सेवाभावी लोगों ने किया कन्यादान।


-सभी ने आवश्यकतानुसार सहयोग की निभाई भूमिका।
वसीम अकरम कुरैशी 
जयपुर. राजस्थान।
ज्योति नगर स्थित कठपुतली नगर कच्ची बस्ती की दो असहाय कन्याओं का सभी बस्तीवासी, समाजसेवी एवं दानदाताओं ने मिलकर कन्यादान किया। वहीं विवाह की सभी रस्मों के साथ ही आवश्यक सामग्री दी गई और वर-वधु पक्ष के सभी लोगों का खान-पान करते हुए आदर-सत्कार किया। इसी के साथ दोनों बहनों को सादगी के साथ विदा किया। श्याम सेवा संस्थान के डायरेक्टर व कठपुतली नगर विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. ओपी टांक द्वारा हर संभव सहायता कर इस पुण्य कार्य को संपन्न कराने में महत्ती भूमिका का निर्वहन किया।  
शादी के इस आयोजन में समग्र सेवा मिशन के डायरेक्टर एवं एडिशनल एसपी सिद्धांत शर्मा, जयपुर नगर निगम सफाई समिति के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल शर्मा, माया बड़ोदरा, रतन, हर्ष गोयल, विजेंद्र परेवा, रमेश सिंह, एडवोकेट पूजा शर्मा, जीडीआरएफ की प्रदेश अध्यक्ष अर्पणा शर्मा, सत्यनारायण साहू, डॉ. अभिनव शर्मा एडवोकेट, अशोक शर्मा एवं विनोद भाट ने इस पुण्य कार्य में हाथ बटाया। वहीं डॉ. ओपी टांक ने इस मौके पर सभी आगंतुकों एवं सहयोग कर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा इस प्रकार के आयोजन समग्र सेवा मिशन द्वारा समय-समय पर किए जाते रहेंगे। साथ ही देश हित कार्यों के लिए टीम के सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ सदैव अग्रणी रहकर कार्यशील रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम