सोशल मीडिया के सदुपयोग व दुरुपयोग पर किया गया चर्चा।

आज के जमाने में बहुत ही सुविधाजनक हो रहा है सोशल मीडिया :गुड्डी 
 रिपोर्ट: विनोद विरोधी 
 गया, बिहार। 
जिले के डोभी प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बहेराडीह में सोशल मीडिया के सदुपयोग एवं दुरुपयोग पर चर्चा किया गया। प्रभारी शिक्षिका गुड्डी कुमारी ने बतायी कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग आज के समय में एक गंभीर समस्या बन गई है जो मानसिक रूप से बच्चों के स्वास्थ्य,सामाजिक सौहार्द और सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है। यह लत फेंक न्यूज़, साइबर बुलीइंग और गोपनीयता के हनन जैसी समस्याओं को बढ़ावा दे रहा है और इसके चंगुल में सबसे ज्यादा हमारे बच्चे एवं युवा शिकार हो रहे हैं उन्होंने बतायी कि स्कूली बच्चे गेम एवं स्टंट के चक्कर में अपना जान एवं अपने माता-पिता के जान लेने पर उतारू जाते हैं। सोशल मीडिया ने लोगों के संवाद करने, जानकारी साझा करने और दुनिया से जुड़े रहने के तरीकों को बदल दिया है।इसके दुरुपयोग से अवसाद ,चिंता, अकेलापन और आत्मसम्मान में कमी जैसे गंभीर मनोवैज्ञानिक प्रभाव डाल रहा है। जिसके कारण बच्चे समाज से दूर होते जा रहे हैं।वही सोशल मीडिया के सदुपयोग से शिक्षा ज्ञानवर्धक जानकारी,सकारात्मक संचार, व्यवसाय और व्यक्तिगत विकास के लिए यह जुड़ाव बढ़ाने, रचनात्मक साझा करने, कौशल सीखने और सामाजिक बदलाव लाने के लिए एक शक्तिशाली उपकरण है। उन्होंने बच्चों को बतायी कि सोशल मीडिया का सदुपयोग करना बेहतर कार्य है इसके लिए आप एक समय सीमा निर्धारित करें और निजी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर ना करें।इसके अलावा एप्स की नोटिफिकेशन बंद करके रखें एवं कोशिश करें कि बहुत आवश्यक हो तो इसका उपयोग करें तथा सोते समय फोन को बंद करके या साइलेंट मोड में रखें। रचनात्मक कार्यों में एवं समूह कार्य में अपना समय दें ताकि बुद्धि का विकास हो सके। उन्होंने यह भी बतायी कि सोशल मीडिया का सदुपयोग पर अगर अभिभावक बच्चों के प्रति ध्यान दें, तो उनका शिक्षा ,रचनात्मक कार्य , कैरियर विकास और सामाजिक जुड़ाव हो सकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को सीमित समय तक ही अपने निगरानी में मोबाइल दें और उनके सुरक्षित आदतों का हिस्सा बने। हालांकि आज के जमाने में सोशल मीडिया बहुत ही सुविधाजनक होता है।इस मौके पर शिक्षक राघेबुल हसनैन नीरज कुमार एवं धीरू कुमार उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम