सभासद एवं समाज सेवी निलेश(दीपू) ने प्रचंड गर्मी में राहगीरों को पिलाया शर्बत।


धनंजय कुमार शर्मा 
बिल्थरारोड।बलिया। उत्तर प्रदेश 
भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। दोपहर के समय सड़क पर निकलना लोगों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। ऐसे हालात में राहगीरों, मजदूरों, रिक्शा चालकों एवं आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को वार्ड नंबर 3 स्थित यूनाइटेड क्लब परिसर में सभासद एवं समाजसेवी निलेश दीपू के सौजन्य से विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को ठंडा शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी से परेशान राहगीरों ने रुककर शरबत ग्रहण किया और इस मानवीय पहल की सराहना की। कार्यक्रम स्थल पर लोगों की लगातार भीड़ जुटी रही तथा हजारों लोगों ने शरबत का आनंद लेकर गर्मी से राहत महसूस की।
सभासद निलेश दीपू ने कहा कि इस समय भीषण गर्मी और तेज धूप से हर वर्ग प्रभावित है। ऐसे में समाज के सक्षम लोगों को आगे बढ़कर जरूरतमंदों एवं राहगीरों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनहित कार्य जारी रहेंगे।कार्यक्रम में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष सहित कई व्यापारी एवं सामाजिक लोग भी मौजूद रहे और सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान संदीप जायसवाल, सत्यप्रकाश मद्धेशिया, अजीत वर्मा, संजय सोनी, मंटू मल, संतोष मद्धेशिया, दिलशाद, विनायक एवं बिट्टू सहित कई लोगों ने सक्रिय सहयोग किया। सभी ने मिलकर लोगों को शरबत पिलाया और सेवा कार्य में भागीदारी निभाई।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के बीच इस तरह का आयोजन लोगों को राहत देने के साथ-साथ समाज में सेवा और सहयोग का संदेश भी देता है। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द एवं सेवा भावना का माहौल देखने को मिला।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम