केंद्र की भाजपा सरकार देश चलाने में नहीं, जनता पर बोझ डालने में व्यस्त- सुशील कुमार पांडेय

धनंजय कुमार शर्मा 
बलिया।
 सपा उपाध्यक्ष/ प्रवक्ता सुशील पांडे कान्हजी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अब देश चलाने में नहीं, जनता पर बोझ डालने में व्यस्त हैं।
सरकार के मुखिया कहते हैं सोना मत खरीदो,विदेश मत जाओ,पेट्रोल कम जलाओ,तेल-खाद कम कम खाओ,मेट्रो में चलो, घर से काम करो।
 उन्होंने कहा कि मुझे लगता है यह सलाह नहीं, केंद्र सरकार द्वारा अपने 12 वर्षों के कार्य काल की नाकाम नीतियों का खुला कबूलनामा है। अब या स्पष्ट हो गया कि चौकीदार चौकीदारी नहीं बल्कि सो रहा है। प्रधान सेवाचक देश का सेवक नहीं चंद पूंजीपतियों का सेवक है।
   जिस सरकार को महंगाई, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था संभालनी थी, वो अब जनता को “कम खर्च करो,कम कम खाओ, कम घूमो, कम पहनो, कम जीयो” का ज्ञान दे रही है।
  हर बार अपनी विफलताओं का ठीकरा जनता के सिर फोड़ देना और हर समस्या का हल देश के नागरिकों के पॉकेट में ढूंढने वाली यह दुनिया की इकलौती सरकार है। मन की बात कह देना आसान है। लेकिन जन की बात सुनना इनके बस का नहीं है।
लेकिन सच ये है कि देश आज ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहाँ सरकार के पास समाधान नहीं,सिर्फ़ बहाने बचे हैं। और समाधान है भी तो सरकार के लोग अपना पोल खुलने से डर रहे है और जनता को भयभीत कर रही है।
   केंद्र सरकार के मुखिया का हालिया अपील देश के लोगों के मन में भय पैदा करने के लिए दिया गया बयान है जिससे लोग सरकार से सवाल न कर सके।
  सरकार के मुखिया के कल दिए बयान से यह स्पष्ट हो गया कि देश कमजोर एवं अकर्मण्य हाथों में है। जो सिर्फ भाषण दे सकता है काम नहीं कर सकता 18 घंटे जग सकता है फोटो सूट करा सकता है विवेक का प्रयोग नहीं कर सकता।
 कान्हजी ने कहा कि आज देश के लोगों के लिए असली समस्या तो भाजपा सरकार है इस लिए अब देश की जनता सबसे पहले इस भाजपा रूपी समस्या से छुटकारा चाहती है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम