वीर अब्दुल हमीद एवं अब्दुल कयूम अंसारी की जयंती समारोह 1 जुलाई को पटना में।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा करेंगे उद्घाटन, मंत्री राम कृपाल यादव, पूर्व मंत्री श्याम रजक, एमएलसी संजय कुमार गांधी एवं विधायक महेंद्र राम होंगे शामिल। 
मोहम्मद आसिफ अता
हाजीपुर/पटना।
बिहार स्टेट मदरसा एजुकेशन बोर्ड, पटना के अध्यक्ष जनाब सलीम परवेज के संरक्षण तथा वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब अली इमाम भारती की अध्यक्षता में इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन, बिहार के तत्वावधान में 1 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से पटना स्थित बिहार इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (BIA) भवन में भारत की दो महान विभूतियों परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद तथा महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं पिछड़े समाज के प्रखर नेता स्वर्गीय अब्दुल कयूम अंसारी की जयंती के अवसर पर पहली बार भव्य जयंती समारोह, सम्मान समारोह एवं सामाजिक चिंतन गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम बिहार स्टेट मदरसा एजुकेशन बोर्ड के अध्यक्ष जनाब सलीम परवेज तथा इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब अली इमाम भारती के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में आयोजित किया जा रहा है।
इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष राजू वारसी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष एवं महनार विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनाब उमेश सिंह कुशवाहा करेंगे।
उन्होंने बताया कि समारोह में बिहार स्टेट मदरसा एजुकेशन बोर्ड के अध्यक्ष जनाब सलीम परवेज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में सहकारिता मंत्री जनाब राम कृपाल यादव, जदयू के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) जनाब संजय कुमार गांधी, पूर्व मंत्री जनाब श्याम रजक तथा राजापाकर के विधायक जनाब महेंद्र राम सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग शामिल होंगे।
कार्यक्रम के दौरान वीर अब्दुल हमीद एवं स्वर्गीय अब्दुल कयूम अंसारी के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर विशेष व्याख्यान दिए जाएंगे। साथ ही सामाजिक न्याय, शिक्षा, बुनकरों, दस्तकारों, दर्ज़ी समाज, धुनिया एवं रंगरेज़ समाज के विकास, सहकारिता आंदोलन तथा सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।
इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष राजू वारसी ने राज्य के सभी पदाधिकारियों, बुद्धिजीवियों, युवाओं, महिलाओं, बुनकरों, दस्तकारों तथा आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।

साथ में चित्र।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम