बेतिया के 15थाने हुए अपग्रेड इंस्पेक्टर रैंक केअधिकारी हीसंभालेंगे कमान: - डीजीपी
बेतिया, बिहार।
बिहार पुलिस मुख्यालय फैसले सेअपराध नियंत्रण ,
अनुसंधान,कानून व्यवस्था में सुधार,नएअपराधिक कानून लागू करने हेतु बड़ा निर्णय लिया गया है,इसकेअनुसार,
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी
आदेश केअनुसार,जिला के 15 थानों को इंस्पेक्टर स्तर के थाना घोषित किया गया है। इस जिले में भी यह प्रक्रिया लागू की गई है, जिसकेअंतर्गत,बेतियाऔर बगहा पुलिस जिला के 15 थानों कोअपग्रेड किया गया है।बेतिया पुलिस जिला के मुफस्सिल थाना बेतिया, नौतन,बैरिया,मझौलिया, लोरिया,जोगापट्टी,नगर थाना शिकारपुर थाना को अपग्रेड किया गया है,वहीं बगहा पुलिस जिला के,धनहा, चौतरवा,बागहा,रामनगर और बाल्मीकिनगर को भीअपग्रेड किया गया है,साथ ही इंस्पेक्टर रैंक का दर्जा दिया गया है।पुलिस मुख्यालय के अनुसार,भारतीय न्याय संहिता,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता,भारतीय साक्ष्य अधिनियम को लागू होने के बाद पुलिसिंग की बहुत जिम्मेदारियां बढ़ गई है।
Comments
Post a Comment